इस लेख में हम आपको जो बताने जा रहे हैं वह हम यूपीएससी टॉपर के आधार पर आपको बताएंगे
यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा को पास करने के लिए यूपीएससी टॉपर्स ने क्या-क्या अध्ययन किया ?
UPSC सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा को पास करने के लिए टॉपर्स और एक्सपर्ट द्वारा बताई गई 10 किताबों की सूची कुछ इस प्रकार से है?
- राजनीति विज्ञान के लिए एम लक्ष्मीकांत-
इस किताब का परिचय देने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि यह किताब बहुत लोकप्रिय पुस्तक है और जो यूपीएससी की तैयारी करने वाला नया छात्र भी होता है वह आपको इस किताब के बारे में जरुर पूछेगा या बतायेगा।
इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि यह पुस्तक कितनी प्रसिद्ध है
यह किताब आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरफ से उपलब्ध है
- भारतीय कला और संस्कृति (संस्कृति)
इस विषय के लिए आप नितिन सिंघानिया द्वारा भारतीय कला और संस्कृति पुस्तक ले सकते हैं जिसमें लेखक ने काफी अच्छी तरह से चित्रों की सहायता से विषय को समझाया है और बहुत बारीकी से चीजों का वर्णन किया है
पुस्तक में प्रश्नों के साथ सही तरह से जानकारी दी गई है जिससे छात्रों को तैयारी करने में आसानी हो
- भौतिक और मानव भूगोल (भूगोल) –
इस विषय के लिए आप गोह चेंग लियोंग की पुस्तक खरीद सकते हैं भौतिक और मानव भूगोल से जुड़े अधिकांश विषयों के प्रारंभिक विवरण को समझने में आपको आसानी होगी क्योंकि इसमें आसान भाषा में तथ्यों को समझाया गया है इस पुस्तक में आपको कई तस्वीरें मानचित्र और चित्र प्रस्तुत करके विवरण दिया गया है जिससे आसानी से छात्र समझ सके इस पुस्तक में जलवायु परिवर्तन रेगिस्तान पर्वत वनस्पतियों के प्रकार खनिज प्राकृतिक घटनाएं आदि काफी सारी चीजें दी गई है जो आपकी तैयारी को बेहतर बनाएगा और आप यूपीएससी की तैयारी बेहतरीन तरीके से कर पाएंगे
यह पुस्तक भी बाजार में उपलब्ध है कि से आप ऑनलाइन ऑफलाइन खरीद सकते हैं
- भारतीय अर्थव्यवस्था (अर्थव्यवस्था) –
अर्थव्यवस्था के लिए आप रमेश सिंह द्वारा लिखी पुस्तक खरीद सकते हैं जो यूपीएससी के लिए बेस्ट है प्रारंभिक परीक्षा के लिए सर्वश्रेष्ठ पुस्तक में काफी विस्तृत रूप से जानकारी दी गई है और इस पुस्तक में अर्थव्यवस्था से संबंधित बिंदुओं को बहुत अच्छी तरह से समझाया गया है अर्थव्यवस्था पाठ्यक्रम में सभी विषयों का विस्तृत कवरेज है।
यह पुस्तक आप ऑनलाइन हुआ ऑफलाइन हिंदी और अंग्रेजी दोनों माध्यम में खरीद सकते हैं
5.वित्त मंत्रालय द्वारा आर्थिक सर्वेक्षण या अर्थव्यवस्था-
हमारे देश की अर्थव्यवस्था पर डेटा का सबसे बेहतरीन स्रोत वित्त मंत्रालय द्वारा किया गया आर्थिक सर्वेक्षण भारत में मौजूद है। वित्त मंत्रालय की आर्थिक सर्वेक्षण व्यापक चुनौतियों की पहचान करता है और इस पुस्तक में सरकार की नीति और प्रदर्शन को सारंग सित करता है।
- करंट अफेयर्स-
करंट अफेयर्स यानी समसामयिकी के लिए इंडिया ईयर बुक भारत सरकार के प्रकाशन विभाग द्वारा तैयार की जाती है इस पुस्तक में भारत के संग समाहित यानी करंट अफेयर के बारे में पूरी जानकारी का एक आधिकारिक आंकड़ा या संकलन है जिसमें राज्य की नीति सार्वजनिक योजनाएं सरकारी योजनाएं जनसंख्या की व्यापार और अर्थव्यवस्था से संबंधित महत्वपूर्ण करंट अफेयर शामिल है और सबसे बड़ी बात यह है कि यह एक सरकारी प्रकाशन होने के नाते इसमें दिया गया डाटा प्रमाणिक होता है जिसका उपयोग बड़े बड़े संगठन जैसे मीडिया और शोधकर्ता और अन्य प्रकाशन करते हैं।
- आधुनिक भारत का संक्षिप्त इतिहास (आधुनिक भारत का इतिहास) –
आधुनिक भारत के संक्षिप्त इतिहास के लिए राजीव अहिर द्वारा लिखित पुस्तक को आप पढ़ सकते हैं इसमें भारत का संक्षिप्त इतिहास मुगल साम्राज्य के पतन और ईस्ट इंडिया कंपनी के उदय तथा देश में ब्रिटिश शासन आने के बाद होने वाली घटनाओं से संबंधित है इसमें स्वतंत्रता संग्राम जैसी घटनाओं को भी महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है और प्रत्येक बिंदुओं को क्रम अनुसार समझाया गया है जिससे छात्रों को समझने में आसानी हो यह पुस्तक बाजार में उपलब्ध है
- एनसीईआरटी पुस्तकें-
यहां पुस्तकों में सबसे अंतिम श्रेणी में है लेकिन सबसे महत्वपूर्ण है क्योंकि आपने सुना होगा जो भी छात्र की यूपीएससी की तैयारी करता है या जो भी टॉपर होते हैं वह आपको एनसीईआरटी पढ़ने के लिए ही कहते हैं क्योंकि कक्षा 6 से 12 तक सभी मानविकी विषयों के लिए एनसीईआरटी पुस्तक के बेहतरीन है इसलिए आप एनसीआरटी को एकत्रित करें एनसीईआरटी पुस्तक पढ़ना इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि इसमें 6 से लेकर 12 तक जिस तरह से समझाया गया है वह आपको आसानी से समझ आएगा और आप कक्षा 6 के स्तर से बारहवीं तक के स्तर को समझ पाएंगे।